पुलिस अधीक्षक ने ली आगामी त्यौहारों को लेकर की पुलिस अधिकारियों की बैठक

राजेश नाहर, बड़वानी
आगामी त्यौहारों में शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क। आगामी त्यौहारों गुड़ी-पड़वा, ईद-उल-फितर, नवरात्रि/गणगौर, रामनवमी, हनुमान जयंती, महावीर जयंती और अंबेडकर जयंती को लेकर पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर द्वारा आसूचना संकलन करने वाले कर्मचारियों की मासिक बैठक आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय बड़वनी के पुलिस सभागृह में आयोजित की गई।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल पाटीदार, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा महेश सुनैया, जिविशा प्रभारी निरीक्षक श्रीमती रेखा वास्के, निरीक्षक संदीप सुल्या (विशेष शाखा प्रभारी), उनि(अ) सुभाष बघेल, स.उ.नि. जीवन चांदौरे जिविशा एवं जिले के सभी थानों में कार्यरत आसूचना संकलन में लगे कर्मचारी उपस्थित थे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहारों के दौरान सुरक्षा हेतु विशेष सतर्कता बरतने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आसूचना संकलन में सक्रिय रूप से जुटें और किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पूर्व से तैयार रहें।
इस बैठक में मुख्य निर्देश दिए जिनमे त्यौहारों के दौरान डी.जे. और लाउडस्पीकर के उपयोग पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा,सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले भड़काऊ मैसेज फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर निगरानी रखी जाएगी।ईद की नमाज के दौरान पार्किंग स्थलों का उचित प्रबंधन किया जाएगा और यातायात जाम से बचने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
रामनवमी/हनुमान जयंती जुलूसों के मार्गों का आकलन कर, वहां पर्याप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। ड्रोन से निगरानी की जाएगी।प्रमुख मंदिरों, मस्जिदों, दरगाहों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी और आवश्यकतानुसार फिक्स पिकेट्स लगाए जाएंगे।सभी जुलूसों और शोभायात्राओं को प्रशासन से विधिवत अनुमति प्राप्त करने के बाद ही निकाला जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।सभी समुदायों के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, नगर और ग्राम रक्षा समिति, और शांति समिति के साथ बैठकें की जाएंगी, ताकि साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखा जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अशांति या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो, और शांति बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।

jtvbharat
Author: jtvbharat