
रमेश कुमार सोलंकी
पेटलावद /झकनावदा—विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल मालवा प्रांत खंड- झकनावदा का त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम शाम 8 बजे दिनांक 26 मार्च 2025 को स्थानीय शंकर मंदिर झकनावदा पर बजरंग दल के सदस्यों के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बड़े राम मंदिर के पुजारी पंडित देवेंद्र बैरागी एवं रतलाम विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी ने श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर की। तत्पश्चात रतलाम विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी एवं पंडित देवेंद्र बैरागी के द्वारा बजरंग दल के सदस्यों को तिलक लगाकर भगवे दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया गया।एवं त्रिशूल पर तिलक लगाकर पूजा अर्चना की गई। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल अध्यक्ष खंड झकनावदा ने मुख्य अतिथि सौरभ चतुर्वेदी का माला पहनाकर स्वागत किया। बजरंग दल के सभी सदस्यों ने बाहर से आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्प मालाओं से किया। उसके बाद बजरंग दल के सदस्यों में जोश भरने के लिए राष्ट् हित में प्रभु श्री राम के जयकारे लगाए गए। और “देश की सुरक्षा का बल बजरंग दल जैसे ओजस्वी नारे भी लगाए गये।
इस अवसर पर
शौरभ चतुर्वेदी रतलाम विभाग मंत्री, राम पंडित रायपुरिया प्रखंड मंत्री, बादल प्रजापत रायपुरिया प्रखंड सयोजक, बड़े राम मंदिर पंडित
देवेंद्र बैरागी,
अजय शर्मा सह सयोजक ,
विकास राठौड़ नगर सुरक्षा प्रमुख, योगेश लोहार सह मंत्री,
राहुल प्रजापत गो रक्षा प्रमुख,
अजय अगास अध्यक्ष खण्ड-झकनावदा, रोहित माली उपाध्यक्ष, जगपाल सिंह राठौर,
सुनील मुलेवा सयोजक
मनीष मुलेवा मंत्री,
दशरथ राजपूत सह सयोजक,
विकास सोलंकी सह सयोजक,
जीवन माली विद्याथी प्रमुख,
दीपक प्रजापत बलोपशन प्रमुख,
देवगिरि गोस्वामी पुजारी,
देवेंद्र प्रजापत सत्संग प्रमुख,
रितेश चौहान नगर सुरक्षा प्रमुख,
राहुल गहलोत सह सयोजक,
वीरू पवार, श्लोक राव, राज राठौड़, गौतम राठौड़, तरुण बैरागी, अमन प्रजापत, पृथ्वी माली, महेंद्र सिसोदिया, गोपाल सिसोदिया, शिवम सिसोदिया, संतोष राव, भगवान ट्रेलर्स, रौनक राठौड़, गौरव राठौड़, उपस्थित थे।