
उपेंद्र पाटोदिया संवाददाता रतलाम:- दिनांक 27.3.2025 को डाट की पुलिया रतलाम मे अज्ञात आरोपीयो द्वारा चाकु से हमला कर रईश पिता मुजीद ख़ान निवासी शिव नगर रतलाम की हत्या कर फरार हो गए । मृतक रईश के पिता मुजीद खान की सूचना पर अपराध क्रमांक 223/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस कार्यवाही का विवरण – घटना की गभींरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में थाना अद्योगिक क्षेत्र रतलाम, थाना स्टेशन रोड रतलाम, थाना डीडी नगर, थाना माणकचौक रतलाम, सायबर सेल, सीसीटीवी, डीएसबी, की अलग अलग टीम बनाकर लगातार प्रयास कर घटना के तुरंत बाद ही आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया ।
अभिरक्षा मे लिगे गए बाल अपचारी –
1. विधीविरुद्ध बालक 1
2. विधीविरुद्ध बालक 2
3. विधीविरुद्ध बालक 3
4. विधीविरुद्ध बालक 4
फरार आरोपी –
1. विधीविरुद्ध बालक 5
2. विधीविरुद्ध बालक 6
आपराधीक रिकार्ड – फरार आरोपी विधीविरुद्ध बालक 5 के विरूद्ध थाना स्टेशन रोड रतलाम पर 04 अपराध (मारपीट, हत्या का प्रयास के) पंजीबद्ध है ।
फरार आरोपी विधीविरुद्ध बालक 6 के विरूद्ध थाना स्टेशन रोड रतलाम पर कुल 06 (मारपीट, हत्या का प्रयास, अश्लील गाली गलोच) और थाना औद्योगिक क्षैत्र रतलाम पर 01 अपराध (हत्या का प्रयास) कुल 07 अपराध पंजीबद्द है ।
सराहनीय भूमिका – निरीक्षक मुनेद्र गौतम थाना प्रभारी औद्योगिक क्षैत्र रतलाम व उनकी टीम, थाना प्रभारी स्वराज डाबी थाना स्टेशन रोड रतलाम व उनकी टीम, थाना प्रभारी अनुराग यादव व उनकी टीम, थाना प्रभारी रविन्द्र दंडोतिया व उनकी टीम, सायबर सेल की टीम, सीसीटीवी टीम, डीएसबी की टीम, उनि मुकेश सस्तिया चौकी हाट रोड रतलाम व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।