पोषण भी – पढ़ाई भी अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया

बाग – महिला एवं बाल विकास द्वारा पौषण भी पढ़ाई भी के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को परियोजना स्तर पर ओरिएंटेशन प्रशिक्षण 24 से 29 मार्च तक अंबेडकर भवन में दिया जा रहा है । प्रथम बैच का प्रशिक्षण 24 मार्च से 26 मार्च तक तथा द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 27 मार्च से 29 मार्च तक दिया जाएगा । 26 मार्च को पहली बेच के प्रशिक्षण का समापन हुआ । उल्लेखनीय हे कि भारत सरकार द्वारा 0 से 3 वर्ष के बच्चों को प्रारम्भिक बाल्यावस्था उद्दीपन एवं 3 से 6 वर्ष कै बच्चों के लिए प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के सुदृढ़ीकरण हेतु पौषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम का शुभारंभ 10 मई 2023 को किया गया था

पौषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम सक्षम आंगनवाड़ी एवं मिशन पौषण 2-0 के तहत एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है कार्यक्रम कै अंतर्गत क्षमता संवर्धन के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में ईसीसीई पाठ्यक्रम और शैक्षणिक दृष्टिकोण की बुनियादी समझ विकसित करने के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विकास के आयम ( शारीरिक ओर मोटर संज्ञानात्मक, सामाजिक, भावनात्मक,नैतिक, सांस्कृतिक,एवं कलात्मक ओर बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक के मूल्यांकन में क्षमता वृद्धि कर सक्षम बनाना है इस दौरान परियोजना प्रभारी श्रीमती पुष्पा बेनल ने बताया की भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 3 से 6 वर्ष के बच्चों कै लिए ईसीसीई हेतु नेशनल करिकुलम 2024 (आधारशिला ) एवं 0 से 3 वर्ष कै बच्चों कै लिए प्रारम्भिक बाल्यावस्था उद्दीपन के लिए नेशनल फ्रेमवर्क ( नव चेतना ) तैयार किए गये है । जिसमें आधार शिला एवं नव चेतना के माध्यम से आंगनवाड़ीयो केन्द्रो को क्रियान्वन किया जायेगा। उसी के तहत ये प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है साथ ही इस संबंध की एक बुक भी कार्यकर्ताओ को दी जा रही है
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मास्टर ट्रेनर बाग परिजना प्रभारी श्रीमती पूष्पा बेनल, सेक्टर प्रर्यवेक्षक श्रीमती संगीता बघेल,गारली भादलीया,ज्योती मेम,वंदना पांचाल इनके द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है । साथ। ही बच्चों की दिव्यांग था को समय पर रहते पहचानना उसे रेफर करना उसका आईडी कार्ड बनाना एवं किसी बच्चे में मानसिक अथवा शारीरिक दिव्यांगता हो उसका शिघ्र पता करना है ।

jtvbharat
Author: jtvbharat