सुप्रसिद्ध साहित्यकार दिनेश तिवारी उपवन गौतम सम्मान से विभूषित।

इंदौर।
कवि/ लेखक, आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के मंच संचालक दिनेश तिवारी उपवन को नववर्ष गुड़ी पड़वा के अवसर पर उनके साहित्यिक अवदान के लिए इंदौर के चाणक्य पूरी चौराहे के महर्षि गौतम उद्यान में इंदौर के गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सांस्कृतिक संगठन न्यास द्वारा गौतम सम्मान की उपाधि से विभूषित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अरविंद तिवारी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र व्यास ने की। विशेष अतिथि के रूप में डॉक्टर गौरी शंकर व्यास और डॉक्टर निधि व्यास और कार्यक्रम संयोजिका रंगीमा जोशी विशेष रूप से मंचासीन थे। अतिथियों ने श्री तिवारी का शाल, श्री फल, मोतियों की माला और मालवी केसरिया पगड़ी पहनाकर भावभीना स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। स्मरण रहे श्री तिवारी का पूर्व में भी अनेक संस्थाओं ने प्रादेशिक स्तर पर सम्मान किया है । इस पुनीत अवसर पर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी श्री पुरुषोत्तम शर्मा, श्री विवेक व्यास, श्री कमल तिवारी, सृष्टि तिवारी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। इस पुनीत अवसर पर इंदौर के प्रकृति प्रेमी श्री राजेश मकवाने ने श्री तिवारी के सम्मान के अवसर पर समाज को दो फलदार पौधे भी भेंट किए।
चित्र: तिवारी के सम्मान के अवसर का।

jtvbharat
Author: jtvbharat