
संवाददाता = धर्मेश सोनी
पेटलावद शासन निर्देशानुसार और जिला कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में आज जन अभियान परिषद ब्लॉक पेटलावद में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री भीमसिह डामोर सर ने जल संवर्धन अभियान के तहत गांव की योजना बनाकर व बैनर के साथ कार्य करें, कार्य करने की जानकारी दी जल संरचनाओ जैसे कुआं, बावड़ी, तालाब, नदी आदि का गहरीकरण करें तथा हेडपंप के आसपास सोखता गड्ढा बनाने की जानकारी दी गई, तथा ब्लॉक समन्वयक श्री प्रवीण पंवार ने प्रत्येक सेक्टर प्रत्येक ग्राम पंचायतो में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चिन्हित जलसंरचना में जन भागीदारी से श्रमदान कार्य कराना, दीवार लेखन, प्रभात फेरी, जन जागरूकता के कार्यक्रम सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। साथ की प्रत्येक कार्यक्रम को एम आई एस पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया, उपरोक्त कार्यक्रम समस्त नवांकुर, समस्त मेंटर्स,सीएमसीएलडीपी के छात्र, स्वयं सेवी संस्था के प्रतिनिधि, वालीयंटर आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन प्रवीण यादव ने किया और आभार विनोद बाफना के द्वारा किया गया