
नरेंद्र सिंह ठाकुर
*टांडा (नि प्र) राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार एक शाला एक परिसर सी एम राइस कन्या माध्यमिक विद्यालय टांडा एवं बालक प्राथमिक विद्यालय टांडा पर नवीन शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2025-26 प्रातः प्रातः 11:30 बजे जिला पंचायत सदस्य मुकामसिंह अलावा के मुख्य आतिथ्य एवं ग्राम पंचायत टांडा की सरपंच वर्षा लकी ठाकुर की अध्यक्षता तथा नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जी राठौड़ पंच सागर पिपलाज जन शिक्षक किशोर गारद एवं रुमाल सिंह जमरा मीडिया प्रभारी राजा राठौड़, हितेश वर्मा और बालक प्राथमिक विद्यालय टांडा के अध्यक्ष राजू सोलंकी , मुकेश सोलंकी के विशेष आतिथ्य में कार्यक्रम प्रारंभ किया गया।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती पूजन माल्यार्पण करने के बाद पधारे अतिथियों का स्वागत किया गया अतिथियों द्वारा प्रवेश उत्सव के उपलक्ष में विद्यार्थियों को सर्वप्रथम कक्षा पहली में तिलक लगाकर पुस्तक वितरण करके प्रवेश दिया। मुख्य अतिथि अलावा जी द्वारा अपने उद्बोधन से प्रवेश उत्सव के उपलक्ष में शिक्षा अमूल्य धन है पढ़ाई अवश्य करें बताया गया।
सरपंच महोदया द्वारा एवं अन्य अतिथियों द्वारा प्रवेश उत्सव पर छात्र-छात्राओं को निरंतर पढ़ने माह अप्रैल में विद्यालय आने की बात कही गई। तथा प्रवेश उत्सव की शुभकामना दी।*
जन शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजना प्रवेश, निशुल्क पाठ्यपुस्तक ,नामांकन, छात्रवृत्ति ,मध्यान भोजन इत्यादि का लाभ मिले इसलिए प्रवेश शासकीय विद्यालयों में ही ले बताया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान भदर सिंह भंवर एवं कमलेश सिसोदिया ने अतिथियों का आभार माना। ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती वर्षा लकी ठाकुर द्वारा कक्षा पांचवी एवं आठवीं में आए प्रथम विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की। कार्यक्रम में कार्यक्रम में नितेश मुकाती, श्रीमती कावेरी बघेल, जानकी भारती, मंजुला जाजमे, पुरुषोत्तम सिंह धाकड़, उत्तम कुमार गारद उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन उमेश ठाकुर ने किया।