
कुक्षी – चैत्र शुक्ल पक्ष की नवरात्रि को निमाड़ का प्रसिद्ध त्योहार गणगौर पर्व भैरव नगर महिला मंडल द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा इस पर्व पर अपने पति की लंबी उम्र को लेकर विवाहित महिलाएं शिव पार्वती की पूजा करती है मंडल की महिलाएं शाम को मंदिर में उपस्थित होकर ढोल बाजे के साथ फुलपाती का नव श्रृंगार कर झालरिया देकर नाच गाकर साईं मंदिर और गायत्री मंदिर ले जाया जाता है इस अवसर कालोनी की महिलाएं बड़ी संख्या में एक ड्रेसकोड में उपस्थित थीं वहीं शाम को गणगौर माता के गीत गाकर तमोल के रूप में मक्का गेहूं की धानी बेर मुंगफली परमल का प्रसादी के रूप में वितरण किया जाता है इस आयोजन की मुख्य विशेषता यह है कालोनी में विभिन्न जाति के निवासी होने के बावजूद समरसता भाव से त्योहारों को हर्षोल्लास से मनाया जाता है|