
सारनी! आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला इवेंट इंचार्ज मनोहर पचौरिया ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नाम नपा कर्मी संतोष दुबे को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाते हुए मांग की है कि पूर्व के कई वर्षो से करोड़ों रुपए की लागत से फुटबॉल ग्राउंड वार्ड क्रमांक 18 के पाथाखेड़ा में लंबे अरसे से निजी संस्था द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता रहा हैं जो लगभग एक माह प्रतिवर्ष चलती थी उसमें नगर पालिका द्वारा कोई भी राजस्व वसूली का कार्य राजस्व विभाग द्वारा नहीं किया गया ये दोहरी राजस्व नीति भाजपा शासन में क्यों की जा रही है जिसमें आम जनता को अपने कार्यक्रमों के लिए राजस्व भुगतान करना पड़ता हैं वहीं सत्ता में विराजमान लोगों के निजी संस्था के नाम पर राजस्व में छूट प्रदान कर दिया जाता हैं दूसरी ओर दैनिक गुजरी में छोटे छोटे दुकानदारों से नगर पालिका का राजस्व अमला प्रतिदिन 10/20 रु प्रति दुकान लेता है उनकी दुकान में ग्राहकी हो या न हो वही निजी आवास के नाम पर संपत्ति कर,शिक्षा उपकर,समेकित उपकर,विकास उपकर लिया जाता हैं नोटिस जारी किए जाते है कुर्की की कार्यवाही की जाती हैं तो ऐसे निजी आयोजनों में भी राजस्व की वसूली अनिवार्यता से की जानी चाहिए उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह से जनता और नेताओं में राजस्व कर वसूली में अंतर न रखा जाए इस दौरान ज्ञापन सौंपने वालों में पार्टी के रमेश भूमरकर,थब्बीराम डोंगरे,सुरेश जावलकर,अजय सरनकर,संतोष मुजमुले,राजेश बामने उपस्थित रहे।