खुलेआम कट रहा सट्टा पर्ची पैसे डबल की लालच में युवा पीढ़ी पूरे दिन की कमाई फसाकर हो रहे बर्बाद

मनीष मीणा की रिपोर्ट
पीथमपुर:- औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में बे‌खौफ फिर हुआ सट्टा व्यापार गुलजार सेक्टर नंबर,1 पुरानी सब्जी मार्केट स्थित फिर चालू हुआ सट्टा पर्ची का काला कारोबार इस कारोबार में नगर की युवा पीढ़ी पढ़कर हो रही है बर्बाद अपनी दिनभर की मेहनत खून पसीने की कमाई को दोगुना करने की लालच में इन सटोरियों के जाल में फस जाते हैं वह अपनी मेहनत की कमाई को खो बैठते हैं पुलिस प्रशासन की सख्त कार्रवाई होने पर कुछ समय के लिए इन पर लगाई गई थी लगाम फिर से इन लोगों ने प्रशासन को चकमा देकर अब कुछ छोटे-मोटे कारोबार की आड़ में चला रहे हैं यह गोरख धंधा संपूर्ण नगर वासियों का प्रशासन से अनुरोध है कि इन पर पूर्ण तरीके से रोक लगाई जाए जिससे हमारी युवा पीढ़ी बर्बाद होने से बच सके ।

jtvbharat
Author: jtvbharat