” उत्साह से मनाया गया स्कूल में प्रवेश उत्सव ग्राम चूलिया (बोरी)

राधेश्याम राठौड (बोरी) अलीराजपुर से
मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार
प्रथम दिवस माध्यमिक विद्यालय चुलिया (बोरी)में नवीन शिक्षा सत्र 2025 – 26 में बच्चों का प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री राम सिंह सोलंकी ने बच्चों का पुष्प माला पहना तिलक लगाकर स्वागत किया , सभी बच्चों को संबोधित करते हुए श्री सोलंकी ने पूछा कि आप पढ़ कर क्या बनना चाहते हैं बच्चों ने खुश होकर बताया कि वे डॉक्टर, शिक्षक, नर्स, पुलिस आदि बनना चाहते हैं।
श्री सोलंकी ने बच्चों को पुस्तके और चाकलेट भी वितरित करवाई
इस अवसर पर संस्था प्रधान श्री दिलीप सिंह भाटी , श्री मुकाम चौहान , एवम श्री मती सुकमा मौर्य उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat