
मोहन बड़ोदिया/ मध्यप्रदेश स्वर्णकला बोर्ड ने श्री अरविंद सोनी (स्व. मनोहर लाल जी सोनी) पोलाय कला को शाजापुर जिले का आमंत्रित जिला सदस्य नियुक्त किया है। यह जानकारी प्रदेश मिडिया प्रभारी राधेश्याम सोनी ने देते हुए बताया कि यह नियुक्ति मध्यप्रदेश स्वर्णकला बोर्ड के अध्यक्ष दुर्गेश सोनी भोपाल ने की है।
अरविंद सोनी की इस नियुक्ति पर स्वर्णकार समाजजनों में हर्ष का माहौल है। समाज के लोगों ने इसे सोनी समाज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।