पिता की पुण्यतिथि पर भेट की सीमेंट की कुर्सियां

गौरव टांकवाल पिपलौदा – स्व.नाथूराम मालवीय (नारकोटिक्स विभाग) की तृतीय पुण्यतिथि पर धर्मपत्नी एवं उनके परिवार जनों ने नगर में संचालित जिला दिव्यांग छात्रावास में जाकर दिव्यांग छात्रों के सुविधाओं के लिए सीमेंट की चार कुर्सियां भेंट की गई। छात्रावास में पौधा रोपण कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के तहसील अध्यक्ष पवनकुमार पटवा, छात्रावास अधीक्षक अंबाराम बोस, शिक्षक श्री पाटीदार, जितेंद्रसिंह राठौर, छात्रावास स्टॉफ पुत्र गणेश मालवी( शिक्षक) जगदीश मालवीय, भारत मालवीय, पोत्र समर्पण मालवीय सहित मालवीय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। छात्रावास के लिए कुर्सियां भेंट करने के लिए अधीक्षक अंबाराम बोस द्वारा मालवीय परिवार का आभार व्यक्त किया ।

jtvbharat
Author: jtvbharat