भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया।

मल्हारगढ़। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर बस स्टैंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं भाजपा का झंडा फहराया गया उसके पश्चात बुथ अध्यक्षों के निवास स्थान पर जाकर भाजपा का झंडा फहराया गया। कार्यक्रम में मंडल की कार्यकारिणी में नवनिर्वाचित पदाधिकारीयों का पुष्पहारो से स्वागत कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भाजपा मंडल आशीष विजयवर्गीय, मंडल महामंत्री समरथ गेहलोद, मंडल मंत्री विक्रम जैन, अखाड़ा उस्ताद रामेश्वर गवरी, पुर्व नगर अध्यक्ष भगतराम राठौर, भाजयुमो जिला मंत्री लोकपाल सिंह चौहान सेलावरी, मंडल सह कोषाध्यक्ष बबलू राठौर,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, जितेन्द्र गेहलोद, अशोक राठौर,सुजानमल राठौर मंडल कार्यकारिणी सदस्य पिंकेश मांदलिया, पुर्व महामंत्री मनीष चौहान,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री कृष्णकांत सेन, जीतू लाड़, धर्मेंद्र जोशी, सुनील सुथार, रणजीत सुथार, जितेन्द्र सिंह शक्तावत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat