देवेंद्रनगर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम

महाआरती,अखंड संकीर्तन,रामायण पाठ का आयोजन
भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
देवेन्द्रनगर,विवेक खरे
संकट मोचन,केसरीनंदन हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान मंदिरों में भक्तों की एक दिन पूर्व व शनिवार की सुबह से भारी भीड़ देखी गई। सिद्ध स्थल राजादहार हनुमान मंदिर,नगर परिषद के बगल से हनुमान मंदिर,बड़े हनुमान मंदिर, झिरियन मंदिर, बड़वारा मोड स्थित हनुमान जी,पंचमुखी मंदिर,महावीरन मंदिर में शनिवार के दिन हनुमान जन्मोत्सव होने से भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। हनुमान मंदिरों में अखंड राम नाम संकीर्तन,रामायण पाठ, महाआरती,हनुमान जी को 56 भोग भी अर्पित किए गए। मंदिर परिसर में अनेक लोग भक्तिभाव से नाचते गाते नजर आए। राजादहार मंदिर में सिद्ध हनुमान जी की प्रतिमा है। यहां लोगों की मान्यता है कि यहां जो भी लोग अर्जी लगाते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हनुमान जी के दरबार में मंगलवार शनिवार सैकड़ों श्रद्धालु दूर दूर से दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। वहीं कई हनुमान मंदिरों में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

jtvbharat
Author: jtvbharat