
मनीष मीणा
पीथमपुर सेक्टर नंबर 1 हाउसिंग बोर्ड के संकट मोचन हनुमान मंदिर पर हनुमान जन्मोत्सव बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः सुबह हनुमान जी का सिंगर कर आरती की गई l दिन भर मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा विशेष पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा पाठ के साथ बजरंगबली की महिमा का गुणगान किया गया। एवं साम को बाबा की आरती की गई ।इसके बाद शाम को इस अवसर पर शाम को चलित भंडारे का आयोजन प्रारंभ किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया स्थानीय मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया भंडारे में सभी वर्ग के लोग शामिल हुए और सामाजिक एकता का संदेश दिया आयोजन के दौरान भक्तों ने जय हनुमान और जय श्री राम के जयकारो से वातावरण गुंजायमन कर दिया । रात्रि 11:00 तक भंडारा चलता रहा ।