
शीतल काबरा (संचालक)
रतलाम:- शहर के मंडोवरा परिवार से नेत्रम संस्था परिवार की प्रेरणा से एक नेत्रदान प्राप्त हुआ।
शनिवार की रात में दीनदयाल नगर निवासी समाज सेवी प्रहलाद मंडोवरा के निधन उपरांत उनके सुपुत्र प्रस्थान,प्रणयांश मंडोवरा एवं परिजनों को समाजसेवी अरुण अग्रवाल ,विनोद माहेश्वरी, आशीष लोहिया द्वारा प्रेरणा दी गई तब परिजनों के द्वारा अपने प्रियजन की आंखे दान करने का निर्णय लिया गया। परिजनों की सहमति प्राप्त होने पर नेत्रम संस्था द्वारा बड़नगर गीता भवन न्यास को सूचित किया गया।न्यास के ट्रस्टी एवं नेत्रदान प्रभारी डाक्टर जी एल ददरवाल अपनी टीम के सदस्य चंचल पाटीदार ,मनीष तलाच के साथ तुरन्त रतलाम पहुंचे और नेत्रदान की प्रक्रिया को विधिवत संपन्न किया।
नेत्रदान के दौरान नेत्रम संस्था के सदस्य हेमंत मूणत,ओम प्रकाश अग्रवाल ,शीतल भंसाली,मीनू माथुर,भगवान ढलवानी,शलभ अग्रवाल,गिरधारीलाल वर्धानी,हेमलता मालपानी,(मारवाड़ी महिला मंडल)रोहित मालपानी,हर्ष मालपानी,मोहित मालपानी,राहुल अग्रवाल, हरीश जेठवानी मौजूद रहे।
Jtv भारत इलेक्ट्रानिक एंड प्रिंट मीडिया नेटवर्क ग्रुप उज्जैन परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि सादर नमन !