
पूर्व महिला बाल विकास मंत्री रंजना बघेल की हैं भतीजी
आशीष वाणी
अलीराजपुर :-ग्राम सोरवा मे घर के बाहर खाना खाकर टहल रही महिला को पीछे से तेज रफ़्तार से आ रही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी जिससे महिला की मृत्यु हो गयी। जानकारी के अनुसार सोरवा के स्वर्गीय कुशल सिंह किराड़ की सुपुत्री,दिलीप किराड़, प्रदीप किराड, कुलदीप किराड की बहन पुर्व मंत्री रंजना बघेल मुकाम किराड की भतीजी, सुमित्रा डूडवे पति डॉक्टर मगन जी डूडवे(बड़ी खट्टाली) उम्र लगभग 45 वर्ष रात का खाना खाकर सोरवा मे अपने घर के बाहर टहल रही थी तभी पीछे से तेज रफ़्तार से लापरवाहीपूर्वक पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी टककर इतनी जबरजस्त थी की उनके सर मे बहुत गहरी चोट लगी जिसके बाद उन्हें परिजन जिला चिकत्सालय लाये जहा उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। एमरजेंसी यूनिट मे ड्यूटी डॉक्टर्स ने बहुत कोशिश की लेकिन सर मे अधिक गहरी चोट लगने से उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुमित्रा डूडवे के निधन की ख़बर लगते ही ग्राम सोरवा व खट्टाली मे शौक की लहर छा गयी। उनका जाना परिवार और समाज के लिये अपूरणीय छति है।