
धर्मेंद्र सोलंकी
बाग अंबेडकर भवन में भारतीय जनता पार्टी मंडल बाग ने डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती बडी धूमधाम से मनाई। सर्व प्रथम डॉ . भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया । भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश सिसोदिया ने कहा कि सामाजिक न्याय समानता और संविधान निर्माण में भारत रत्न बाबा साहेब के अमर योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है वे महान समाज सुधारक , विधिवेता और संविधान निर्माता थे । उन्होंने जीवन भर सामाजिक भेदभाव , छुआछूत और असमानता के विरुध संघर्ष किया और समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की नींव रखी । वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम अगाल ने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर जी संविधान के निर्माता थे । देश के प्रति उनके योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा । उनकी जयंती के अवसर पर हम सभी श्रद्धा सुमन अर्पित करते है । कार्यक्रम में भाजपा नेता कैलाश झाबा , बाग सरपंच धर्मेंद्र बामनिया, वरिष्ठ नेता अशोक पवार, अजजा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश रावत , भाजपा नगर अध्यक्ष अंकित झवर, अजा मोर्चा अध्यक्ष विक्रम सिसोदिया, धर्मेंद्र सोलंकी, महेश मोरी, कालुसिंह चौहान ,सोमला बघेल, राजेश बलदवा, सुनिल शिंदे,रमेश सिसोदिया, केसर सिंह मंडलोई, प्रताप गुरूजी मेरती , भुरू मेरती, ,लाल सिंह मेहडा नाहवेल, जन अभियान परिषद के बी सी मोहन सिंह सोलंकी, प्रताप सिंह मौर्य ,प्रताप सिंह चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।