
मेघनगर सौरभ खेमसरा
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग की मध्य प्रदेश की नोडल एजेंसी लघु उद्योग निगम द्वारा मेघनगर में १५ अप्रैल २०२५, ११ बजे जनपद मीटिंग हॉल , मेघनगर जिला झाबुआ में लघु उद्योग भारती के सहयोग से उद्योगों के विस्तार एवं कार्य पद्धति में सुधार के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक पिंकी डिंडोरजी द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं विस्तार के लिए RAMP नाम से कार्यशाला का आयोजन संपूर्ण भारतवर्ष में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में LEAN मैनेजमेंट,ZED सर्टिफिकेशन एवं IPR जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ आदित्य जी द्वारा जानकारी प्रदान की गई व लघु उद्योग भारती के राजेश जैन द्वारा लघु उद्योग भारती के कार्य का विवरण दिया गया , जयंती पटेल, दिलीप काछवा इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित थे , औद्योगिक केंद्र विकास निगम के प्रकाश पांचाल की मुख्य उपस्थिति रही व सीईओ जनपद पंचायत डावर सर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे ।उन्होंने बताया कि विकसित भारत में एमएसएमई की महत्वपूर्ण भूमिका है एवं इस भूमिका को पूरा करने के लिए उद्योगों को अपना विस्तार एवं उसकी कार्य प्रणाली में सुधार करने की आवश्यकता है जिससे कि वह अपनी कार्य क्षमता एवं उत्पाद की गुणवत्ता को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मापदंड पर पहुँचा सकते हैं l
लघु उद्योग भारती जो की एक राष्ट्रीय स्तर का संगठन है उसके सहयोग से यह कार्यशाला मेघनगर में आयोजित की गई जिसमें अधिक से अधिक उद्यमियों की सहभागिता रही l
लघु उद्योग भारती झाबुआ संयोजक इकाई के संयोजक परेश खेमसरा ने बताया कि सरकार की इस पहल से निश्चित रूप से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों को बहुत ही अधिक लाभ होगा l