
राजेश नाहर
खेतिया,
जनपद पंचायत पानसेमल के अंतर्गत वाटरशेड यात्रा व जल संवर्धन अभियान के तहत ग्राम राखी बुजुर्ग में क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे में अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए उक्त बात कही श्री बर्डे ने कहा कि जनपद पंचायत की 12 पंचायत में वाटरशेड मिशन के तहत विभिन्न कार्य हो रहे जिसका मुख्य उद्देश्य है हर परिस्थिति में गांव का पानी गांव में शहर का पानी शहर में रोकना है ।कई वर्षों से लंबित कई बार मंत्रालय जाने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादवजी और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट द्वारा राखी के निकट सुसरी नदी पर 50 करोड़ के बांध के साथ कालाअम्बा बांध 50 करोड़ का बनाए जाने की स्वीकृति मिली इससे जल संग्रहण होगा जिससे सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा,किसानों को मदद मिलेगी उनका विकास होगा देश का विकास होगा उन्होंने आम जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम भूखे पेट रह सकते पर पानी नही पिये,पानी न मिले तो हमारी हालत कैसी हो जाएगी उन्होंने अपील की कि सभी सबसे पहले संकल्प करें कि पानी को व्यर्थ नहीं जाने देंगे जल का संग्रहण करेंगे और जल संग्रहण के लिए वाटर शेड मिशन की योजनाओं के लिए सरकार के साथ खड़े रहकर सरकार का सहयोग करेंगे।किसानों को सिंचाई के लिए जल मिले इसलिए ही प्लांनिग कर योजनाओ का क्रियान्वयन किया जा रहा। कार्यक्रम के आरंभ में विधायक के राखी पहुंचने पर निकाली गई जल कलश यात्रा में विधायक में कलश का पूजन कर कलश लेकर खड़ी कन्याओं के पैर छुए व वाटरशेड मिशन यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया इस दौरान विधायक ने प्रधानमंत्री द्वारा योजना के तहत किसान सेवा केंद्र का भी शुभारंभ किया शुभारंभ के तत्काल बाद पर्यावरण सुरक्षित रखने हेतु वृक्षारोपण भी उसी परिसर में किया विधायक बर्डे ने अपने उद्धबोधन में कई बार ग्रामीणों से आदिवासी बोली में भी बात की,उन्हें पेड़ लगाने,जैविक खेती हेतु प्रेरित किया।कार्यक्रम में जनपद पंचायत के सीईओ विरल पटेल ने वाटरशेड यात्रा को लेकर चलाए जा रहे जल मिशन अभियान को लेकर अपनी भूमिका रखते हुए सभी सभी से सहयोग का सहयोग की अपील करते हुए मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि जल मिशन की योजनाओं का प्रचार प्रसार संपूर्ण विकासखंड में करने में सक्षम हो पा रहे हैं कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के नेता सचिन चौहान , प्रगतिशील कृषक बालकृष्ण पाटिल ने भी संबोधित किया विधायक द्वारा 50-50 करोड़ की लागत से बनने वाली सुथरी नदी व काला अम्बा योजना स्वीकृति की घोषणा पर उपस्थित जन समुदाय ने तालियां बजाकर उनका अभिनंदन किया वही कार्यक्रम के शुभारंभ में आदिवासी जन संस्कृति को प्रदर्शित करते सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जल मिशन अभियान के तहत जल योद्धाओं का सम्मान मंच से किया गया वही विकासखंड में वाटरशेड योजनाओं के लिए प्रमुख शिल्पकार के रूप में कार्य कर रहे उप यंत्री जिवेन्द्र बघेल का भी मंच से जल योद्धा के रूप में अभिनंदन किया गया।
प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास अंतर्गत परियोजना क्रमांक 4 जनपद पंचायत पानसेमल की ग्राम पंचायत राखी बुजुर्ग में वाटरशेड यात्रा आयोजित हुई जिसमे क्षेत्रीय विधायक श्याम बर्डे द्वारा CHC सेंटर (कस्टम हेयरिंग सेन्टर) का लोकार्पण व नवीन कार्यों का भूमि पूजन तथा जल गंगा संरक्षण अभियान के तहत पोधरोपण करते हुए वाटर शेड यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।वाटरशेड परियोजनाओं की 12 ग्राम पंचायतों में अभी तक किए गए जल व मृदा संरक्षण के कार्यों की जानकारी के साथ साथ वाटरशेड यात्रा हेतु शासन से आए हुवे रथ को हरी झंडी देकर जागरूकता का संदेश दिये जाने हेतु विदा किया गया ,जनपद क्षेत्र में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत चल रहे कार्यों का ब्यौरा दिया गया ,साथ ही स्कूल के बच्चो द्वारा जल बचाव व पौध संरक्षण पर चित्रकला , रंगोली प्रतियोगिता व वाटरशेड योद्धा को प्रथम,द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को सील्ड ,मेडल व ट्राफी से सम्मानित मुख्य अथितियो द्वारा किया गया।सभी को जल संरक्षण की शपथ व संकल्प कराया
विधायक के आगमन के साथ अभियान के तहत ग्रामीणों को मिली सुविधाओं के लिए ग्रामीण प्रसन्न चित्र दिखाई दे रहे थे विधायक ने स्वयं स्वसहायता समूह की दीदियों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की और उनके आत्मनिर्भर होने पर उन्हें बधाई दी इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रामचंद्र सोन…