मंदसौर पुलिस थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ट्रक के अंदर अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा करीब 15 क्विंटल का परिवहन करते 02 आरोपियो को पकडा

कुल मश्रुका 90 लाख 18 हजार रुपये का जप्त
डेस्क
मंदसौर :- पुलिस अधीक्षक के निर्देश मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुये करीब 15 क्विंटल डोडाचुरा जप्त कर 02 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि- दिनांक 14-04-2025 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा घटना स्थल 10 न. नाका के पास से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल 14 क्विंटल 82 किलोग्राम जो चाक पावडर की आड मे छुपा कर ले जाया जा रहा था। जिसमे कि अवैध मादक पदार्थ जिसकी किमत 59 लाख 28 हजार रुपये को जप्त करने मे थाना कोतवाली पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। इसके अतिरिक्त प्रकरण में 01 ASHOK LEYLAND कंपनी का ट्रक क्रमांक एचपी 17 एफ 7086 किमती 30 लाख रुपये व अन्य कच्चा माल चाक पावडर के कट्टे 300 नग किमती 60 हजार रुपये को भी जप्त किया गया है। प्रकरण में 02 तस्कर जिनके नाम क्रमशः 01 सुशील सिह पिता बख्तावर सिह उम्र 42 साल निवासी जाति मेहता निवासी कोटा साहीब, थाना कोटा साहीब जिला सिरमोर राज्य हिमाचल प्रदेश, व 02 मो. ईमरान पिता यामीन अली जाति शाह उम्र 28 साल निवासी जगतपुर थाना माझरा जिला सिरमोर राज्य हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण मे अन्य आरोपियो की तलाश जारी है।
पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ थाना प्रभारी कोतवाली, के नेतृत्व मे थाना शहर कोतवाली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

jtvbharat
Author: jtvbharat