
परवलिया /झाबुआ (हरीश पँचाल):- पी एम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परवलिया के कक्षा 11 वी के छात्र उदयसिंह पिता रमेश भूरिया का चयन 19 वर्ष सीनियर 68वी राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता सेपक टकला इम्फाल (मणिपुर) के लिए हुआ है यह प्रतियोगिता दिनांक 15-04-2025से 21-04-2025के बीच आयोजित होगी
छात्र की इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त निशा मेहरा जिला क्रीड़ा अधिकारी कुलदीप धबाई संस्था प्राचार्य एन एस श्रीवास्तव पी टी आई विश्वास शर्मा समसत स्टाफ परवलिया एवं पीटीआई जगत शर्मा राकेश भूरिया कुलदीप सिंह झाला विजय जोशी आदि ने छात्र की उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की