अष्टम वार्षिक पुण्य तिथि पर नगर में होंगे आयोजन

मेघनगर सौरभ खेमसरा दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेन्द्र सुरीश्वरजी महाराज साहब के प्रशिष्य, पुण्य सम्राट, युग प्रभावक, श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की अष्टम वार्षिक पुण्य तिथि प्रसंग पर नगर में श्री सौद्धर्म बृहद त्तपोगच्छिय श्वेतांबर जैन त्रिस्तुतिक श्रीसंघ, श्री राजेन्द्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर ट्रस्ट एवं परिषद परिवार मेघनगर के तत्वाधान में विविध आयोजन, वैशाख वदी सप्तमी, दिनांक 20 अप्रैल 2025, रविवार हृदय सम्राट, गच्छाधिपति, श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब, आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सुरीश्वरजी महाराज साहब के शुभ आशीर्वाद एवं पूज्य साध्वीजी श्री तत्त्वलताश्रीजी महाराज साहब के प्रेरणा से को आयोजित किए जाएंगे।
उक्त जानकारी देते हुए श्रीसंघ अध्यक्ष शांतिलाल लोढ़ा ने बताया कि, पुण्य सप्तमी के दिन प्रातः 10 से 11 बजे तक सामूहिक जाप एवं सामायिक का आयोजन किया जाएगा पश्चात 11.30 बजे सामूहिक आयम्बिल का आयोजन रखा गया है, जिसका लाभ श्रीमती मुन्नीबेन भगवानलालजी बोहरा परिवार द्वारा लिया गया।
दोपहर में 01 बजे श्री राजेन्द्र सूरी अष्टप्रकारी पूजन राजेशजी, युवराजजी भंडारी परिवार द्वारा पढ़ाई जावेगी तो वहीं दोपहर 02 बजे, पुण्य सम्राट श्री जयंतसेन सूरी अष्टप्रकारी पूजन, रामलालजी, विशालजी, लक्ष्य भंडारी परिवार द्वारा पढ़ाई जावेगी।
परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन एवं महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कावड़िया ने बताया कि, आज पुण्य सप्तमी के अवसर पर परिषद परिवार द्वारा सामूहिक सेवाकार्यों का आयोजन किया जाएगा।

jtvbharat
Author: jtvbharat