नेता प्रतिपक्ष मध्य प्रदेश शासन उमंग सिंघार के द्वारा योजनाओं का उद्धाटन एवं शिलान्यास किया

नरेन्द्र सिंह ठाकुर
टांडा:- गंधवानी विधानसभा के टाण्डा क्षेत्र के विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष मध्य प्रदेश शासन उमंग सिंघार के द्वारा योजनाओं का उद्धाटन एवं शिलान्यास किया गया एवं जल समस्याओं को देखते हुए पानी के टैंकर ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध करवाये।ग्राम-जेतगढ़ मैं टेंकर, ऊकाला में टैंकर, नरवाली में टेंकर, काकड़कुआँ में टैंकर, घोघाधयड़ी में टैंकर, परेठा में टैंकर, घोर में टेंकर किये। अन्य कई बड़ी सौगातें क्षेत्रवासिय़ों को माननीय द्वारा दी गयी। जिसमें सिंगाचोरी प्राथमिक स्वा. केन्द्र, घोर में सी सी रोड़, बगोली से काकड़वा रोड.,खनिअम्बा में सी सी रोड का भूमी पूजन किया गया।माननीय द्वारा क्षेत्र की जनता की समस्याओं को देखते हुए निरंतर प्रयासरत रहते है। जनता की समस्या का निराकरण करते हैं। इस कार्यक्रम में प्रेदश कांग्रेस प्रतिनिधि अशोक मांझी, युथ कांग्रेस अध्यक्ष करमसिंह मेहडा, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष पवन ठाकुर, महिला कांग्रेस नेत्री प्रीति माहेश्वरी, महिला कॉंग्रेस नगर अध्यक्ष माया बघेल , माया सोलंकी, रूखमा डामके, रंगा हटीला, युवा नेता गोलू सोलंकी, प्यार सिंह अलावा एवं कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

jtvbharat
Author: jtvbharat