
(आबिद शेख)
खेतिया – नगर पत्रकार संघ के अध्यक्ष राजेश नाहर को भारतीय पत्रकार संघ की कल बदनावर मप्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भारतीय पत्रकार संघ का मध्य प्रदेश का संयोजक नियुक्त किया गया। श्री नाहर की नियुक्ति के साथ उनकी पत्रकारिता में योगदान के लिए भारतीय पत्रकार संघ के मंच से उनका सम्मान भी किया गया। राजेश नाहर नगर पत्रकार संघ के लंबे समय से अध्यक्ष हैं व पत्रकार और साथियों के लिए निरंतर सक्रिय रहे, उन्हें अपने पत्रकारिता के चलते हैं मध्य प्रदेश शासन जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में भी सम्मानित किया गया है वहीं अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्री नाहर अपने पत्रकारिता को लेकर निरंतर सम्मानित होते रहे। श्री राजेश नाहर के मध्य प्रदेश के संयोजक बनने पर स्थानीय मीडिया के साथियों के साथ ही शहर के नागरिकों व अधिकारीगण ने उन्हें बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की है। भारतीय पत्रकार संघ के पूरे भारत मे पत्रकार सदस्य है, संपूर्ण भारत में पत्रकारों के हितार्थ कार्य करता है भारतीय पत्रकार संघ का विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं व अस्पतालों से अनुबंध है जिसके चलते पत्रकारों को सुविधाएं मिल पाती। राजेश नाहर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन व कार्यकरणी का आभार व्यक्त करते सभी की शुभकामनाओ के लिए विनम्र आभार व्यक्त करते कहा कि आपकी शुभकामनाओ ने सदैव प्रेरित किया है ।