
डकैती में शामिल पांच आरोपियों गिरफ्तार , दस आरोपी फरार
डकैती करने वाले अधिकांश आरोपी बोरडाबरा ग्राम के कुख्यात डकैत
फरियादी का रिश्तेदार ही निकला डकैती करवाने वाला आरोपी
विशाल बाबा नामदेव
बाग:-पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह द्वारा
थाना बाग क्षेत्रान्तर्गत ग्राम महाकालपुर में फरियादी रमेश के घर पर हुई डकैती की घटना को गंभीरता से लेते हुए स्वयं घटना स्थल पहुँचकर घटना स्थल के आस-पास के लोगो, व फरियादी से स्वयं प्रत्यक्ष रुप से बातचीत की। साथ ही सूनसान रोड़ पर राहगीरो के साथ मारपीट कर लूट, डकैती करने वाले गिरोह को चिन्हित कर आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार गीतेश कुमार गर्ग के निर्देशन में एस.डी.ओ.पी. कुक्षी सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाग निरीक्षक कैलाश चौहान व सायबर शाखा प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल को उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।
अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुक्षी के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाग निरीक्षक कैलाश चौहान द्वारा विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियो की तलाश के दौरान मुखबीर सूचना पर से आरोपी सोहन पिता भदु बामनीया जाति भील उम्र 32 साल निवासी ग्राम बोरडाबरा को गिरफ्तार किया जिसे पुछताछ करते घटना दिनांक को शंकर चमार तथा राजु पिता केसरसिंह सिसोदिया निवासी महाकालपुरा के बताये घर ग्राम महाकालपुरा में अपने अन्य साथी भडकसिह पिता रालु, जुगन पिता भुवानसिह डावर जाति भील निवासी ग्राम बडवी, भुवान पिता बालकिया मेहडा, रमेश पिता वेस्ता बामनीया, दिनिया उर्फ धिनिया पिता कमरू भूरिया, कालिया पिता मालसिंह मेहडा, कालिया पिता भुरू बामनीया, सुमल पिता भंगड़ा भूरिया, संतोष पिता सेकडा भूरिया, भिकिया पिता नरसिंह डावर निवासीगण ग्राम बोरडाबरा एवं सरदार पिता नुरसिंह मण्डलोई निवासी ग्राम पिपल्दा की तुफान गाडी को लेकर रात करीबन 11-12 बजे महाकालपुरा में स्थित एक मकान में डकैती (घाडा) डालने लिये आये थे आरोपीयो को जिस घर में डकैती (घाडा) डालना था वह मकान राजु पिता केसरसिह सिसोदिया निवासी महाकालपुरा और शंकर चमार ने बताया था। लोग घर के अन्दर गये और घर में सोये एक व्यक्ति को पकड लिया और उसे थप्पड मुक्को से मारपीट करना वहाँ सोई दो औरते बीच बचाव करने आई तो उनके साथ भी मारपीट कर फालिये से दिवार में लगी एलसीडी में तोङ फोङ कर दुसरे कमरे में एक लङका और एक औरत सोये उस लङके के गले में फालिया अङा कर बिस्तर पेटी में रखे सोने चाँदी के गहने व नगदी रुपये तथा मकान के साईड वाले कमरे में बाहर बांधी तीन बकरा बकरी को लेकर भाग जाना तथा तीनो बकरा बकरीयो को मारकर खा जाना नगदी रुपये व सोने चाँदी के गहने आपस में बाट लेना और शंकर चमार और राजु पिता केसरसिह सिसोदिय को पद्रह पंद्रह हजार रुपये देना स्वीकार किया तथा मेरे दो साथी डही डकैती करने गये थे वहाँ पर पुलिस ने उनको पकडना बताया, आरोपी भङकसिह, पप्पु उर्फ कृष्णा जुगन के जिला जेल अलिराजपुर में निरुद्ध होने से माननीय न्यायालय कुक्षी से अनुमति प्राप्त कर पुलिस अभिरक्षा में लेकर आरोपीयो से लुट डकैती में लुटे गये चाँदी के गहने, 25,000/-रुपये नगदी व एक तुफान गाडी कुल मश्रुका 10 लाख रुपये की जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपीयो को माननीय न्यायालय कुक्षी पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम
१ भडकसिह पिता रालु हटीला जाति भील उम्र 30 साल निवासी बौरडाबरा थाना गंधवान,२ जुगन पिता भुवानसिह डावर जाति भील उम्र 26 साल निवासी ग्राम बडवी थाना टाण्डा3. सोहन पिता भदु बामनीया जाति भील उम्र 32 साल निवासी ग्राम बोरडाबरा बयडीपुरा थाना गंधवानी4. पप्पु उर्फ कृष्णा पिता माँगीलाल उम्र 32 साल निवासी टाण्डा
5. राजु पिता केसरसिह सिसोदिया जाति बलाई उम्र 32 साल निवासी महाकालपुरा है।
फरार आरोपियो के नाम
1. रमेश पिता वेस्ता बामनीया निवासी बौरडाबरा 2. कालिया पिता मालसिंह मेहडा निवासी बौरडाबरा 3. दिनिया उर्फ धिनिया पिता कमरू भूरिया निवासी बौरडाबरा 4. भिकिया पिता नरसिंह डावर निवासीगण ग्राम बोरडाबरा
5. भुवान पिता बालकिया मेहडा, निवासी बौर डाबरा 6. कालिया पिता भुरू बामनीया, बौरडाबरा 7. सुमल पिता भंगडा भूरिया निवासी बौरडाबरा
8. संतोष पिता सेकडा भूरिया निवासी बौरडाबरा 9. सरदार पिता नुरसिंह मण्डलोई निवासी ग्राम पिपलदा
10. शंकर पिता नामालुम निवासी कोटा
शामिल है।
जप्त मश्रुका का विवरण
1 चाँदी के जेवरात व 25,000/-रुपये नगदी
कुल मश्रुका कीमती 10,00,000/- रुपये ,2 एक तूफान गाडी
सराहनीय कार्य उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कैलाश चौहान, उनि दिलीप खाण्डे, सउनि. कमलेश राठौड़िया एवं स्टाफ का विशेष योगदान रहा है।