वैशाख मास में होगा गौ सत्संग और गौसेवक सम्मान समारोह,

श्रद्धेय दीदी श्रध्दा गोपाल सरस्वती रहेंगी मुख्य अतिथि

खरगोन। वैशाख मास के पावन अवसर पर ग्वाल शक्ति सेना एवं खरगोन शहर के गौसेवकों के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय गौ सत्संग एवं गौसेवक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 25 अप्रैल को सायंकाल 7:30 बजे अशोक वाटिका, जवाहर नगर में संपन्न होगा।

इस विशेष अवसर पर परम गौभक्त श्रद्धेय सुश्री श्रध्दा गोपाल सरस्वती दीदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उनके सत्संग से समस्त श्रद्धालुजन आध्यात्मिक लाभ ले सकेंगे। साथ ही, नगर के गौपालकों एवं गौसेवकों का विशेष सम्मान भी समारोह में किया जाएगा।

ग्वाल शक्ति सेना के जिला प्रभारी लोकेंद्र सेन ने यह जानकारी साझा करते हुए सभी श्रद्धालुजनों, गौसेवकों व नगरवासियों से इस कार्यक्रम में सपरिवार पधारने की अपील की है।

jtvbharat
Author: jtvbharat