बुरहानपुर में 300 से अधिक संविदा कर्मचारी हड़ताल पर : टीकाकरण सेवाए ठप, टीकाकरण और जांचें भी प्रभावित, उग्र आंदोलन की चेतावनी

ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर – संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज दूसरा दिन है 22 अप्रैल से शुरू हुई इस हड़ताल में 300 से अधिक स्थानीय कर्मचारी है कर्मचारियों का कहना है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल ने संविदा नीति 2023 का पूर्ण लाभ नहीं दिया साथ ही सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश की अवेहलना कर उनकी सुविधाओं में कटौती की गई
इधर, हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई है टीकाकरण सेवाएं रुक गई है, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच नहीं हो पा रही है एनआरसी और एसएनसीयू का कार्य ठप है मरीजों के बीपी और शुगर की जांच, टीबी और मलेरिया की जांचे भी प्रभावित हो रही है जिला अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन ने बताया कि जब तक एनएचएम कार्यकर्ताओं को उनका हक नहीं मिलेगा हड़ताल जारी रहेगी 24 अप्रैल को सभी कर्मचारी मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजेंगे साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का वीडियो भी प्रदर्शित किया जाएगा वहीं बुधवार दोपहर कर्मचारियों ने नारेबाजी की गौरतलब है की प्रदेश भर में कुल 32 हजार एनएचएम कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल है कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन उग्र होगा

jtvbharat
Author: jtvbharat