सीएम राइज स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, नाटक मंचन के साथ हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं,

अजय बचले की रिपोर्ट

आमला । पृथ्वी की सुरक्षा और संरक्षण करना और विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें रचनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर प्रदान करना को लेकर सीएम राइज स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक प्रेरक नाटक, पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता और आर्ट एंड क्राफ्ट मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमे छात्र-छात्राओं ने दिखाए अपनी प्रतिभा के जौहर और पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। कक्षा बारहवीं की छात्राओं ने पेड़ों के महत्व और हरित वातावरण की जरूरत को नाटक के माध्यम से दर्शाया। नाटक में कोमल सोनी, श्वेता नागले सहित अन्य छात्राओं ने भाग लिया। प्रभारी प्राचार्य प्रदीप नागले ने बताया कि पृथ्वी दिवस पृथ्वी के संसाधनों और टिकाऊ जीवन शैली के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है। कला एवं पर्यावरण शिक्षक सदाराम झरबड़े ने बताया कि यह दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। शिक्षक सतीश साहू, ममता ओमकार और प्रतीक दुबे नौशाद खान ने बच्चों को पृथ्वी दिवस के महत्व, पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता पर जानकारी दी। सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी को हरा-भरा और स्वच्छ रखने की शपथ ली। साथ ही अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लिया ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।

jtvbharat
Author: jtvbharat