
( देर रात तक चला कव्वाली का शानदार प्रोग्राम, कव्वाल हाजी मुकर्रम अली वारसी ने सुनाए शानदार कलाम )
तराना : नगर तराना में आस्था और भाईचारे का प्रतीक बना हज़रत सैय्यद कचहेरी वाले सरकार र.अ. का छठवां उर्स शरीफ़, हिंदू मुस्लिम एकता मंच के तत्वावधान में बेहद धूमधाम, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि साम्प्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल भी पेश करता रहा।
( सजाया गया आस्ताना, हुआ लंगर का आयोजन )
स्थानीय बस स्टैंड स्थित हज़रत कचहेरी वाले सरकार के पाक आस्ताने को उर्स के अवसर पर विशेष आकर्षक सजावट से सजाया गया। चादरपोशी व फूलों से आस्ताने को रौशन किया गया और रात्रि में रौशनी से नहाया हुआ नज़ारा मन मोह लेने वाला था। दिन भर अकीदतमंदों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर लंगर का विशेष प्रबंध किया गया, जिसमें सभी धर्मों व वर्गों के लोगों ने शिरकत की और सामाजिक एकता का अद्भुत संदेश दिया।
( कव्वाली की महफिल में गूंजे इश्क़-ए-हक़ीक़ी के तराने )
रात्रि को आयोजित कव्वाली के विशेष प्रोग्राम ने माहौल को पूरी तरह रूहानी रंग में रंग दिया। भोपाल (मध्यप्रदेश) से तशरीफ़ लाए मशहूर कव्वाल हाजी मुकर्रम अली वारसी ने एक से बढ़कर एक सूफियाना कलाम पेश किए। उन्होंने “ताजदार-ए-हरम हो निगाहें करम” जैसे कई ओर कलामों से महफिल में उपस्थित सैकड़ों अकीदतमंदों के दिलों को छू लिया। देर रात तक चले इस प्रोग्राम में लोगों ने तालियों और ‘वाह-वाह’ की गूंज के साथ कव्वाली का लुत्फ लिया।
( उर्स की शोभा बढ़ाने पहुंचे कई सम्माननीय अतिथि )
कव्वाली से पूर्व एक भव्य मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया। प्रमुख अतिथियों में सूफी पीरे तरीक़त मोहम्मद अली जाहिरी मदारी अरगुनी , विधायक महेश परमार , अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सैय्यद अकबर हुसैन जागीरदार , नायब सदर नायब सदर आरिफ़ शाह , क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष व समाजसेवी ठाकुर कृष्णपाल सिंह तोमर , शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पवन बारोड़ , पार्षद शेख़ यासीन , पार्षद सईद मेव , पार्षद टीपू सुल्तान कुरेशी , भाजपा नेता अजय वर्मा , ब्रह्मचारी पंडित मंगलेश गुरु महाराज , सामाजिक कार्यकर्ता शकूर मोहम्मद जागीरदार , राजू बाबा , हाजी क़यामउद्दीन क़ाज़ी , तथा पूर्व सदर शकूर ठेकेदार शामिल रहे।
( आतिथियों का भव्य स्वागत, मंच से दिया आपसी भाईचारे का संदेश )
सभी आगंतुकों का उर्स कमेटी व गुलाम-ए-आस्ताना मोहसिन बाबा , अबरार मोहम्मद जागीरदार , लईक काज़ी , टीपू कुरैशी , शाहरुख शेख द्वारा पुष्पमाला, शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। वहीं थाना प्रभारी पीएस दलोदिया, एसआई एचआर अंगोरिया, एएसआई उपेन्द्र यादव का भी उर्स कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। इसके साथ ही कव्वाल मुकर्रम अली वारसी का भी इस्तकबाल अंजुमन कमेटी ओर उर्स कमेटी द्वारा बड़ी ही गर्मजोशी के साथ किया गया। वहीं कार्यक्रम में अधिकारीयों की उपस्थिति ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार सैय्यद नियामत अली द्वारा अत्यंत कुशलता से किया गया। मंच से वक्ताओं ने उर्स की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारा और इंसानियत की भावना को बल मिलता है। यह उर्स न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि यह सामाजिक समरसता का भी प्रतीक बन चुका है। उर्स के प्रोग्राम को कामयाब बनाने में गुलामाने आस्ताना मोहसिन बाबा , अबरार मोहम्मद जागीरदार गुलामाने अस्ताना , लइक काजी , शाहरुख शेख , जुबेर मेव , फिरोज पठान , शादाब खान , शेख आरिफ ( कालू दरबार ) , शेख यासिर , शेख वसीम बाबा , शेख वसीम दरबार , शेख शोएब पेंटर , शेख सोहेल , शेख समीर , शेख अखलेश साहब , शेख अनश , मिर्जा दानिश बेग , नावेद मेव , सोहेल मेव , अनस मेव , रफीक मेव , मोहसिन मुल्तानी , समीर मुल्तानी , अतीक मेव , लक्की मेव , अनीस मेव , फरमान मेव , अज्जू कुरैशी , इसरार शेख मसूदी , सल्लू भाई शाह फ्रूट वाले , अयान पठान , अयान जागीरदार , रफीक मेव ( बाबा ) शेख कल्ला , नावेद बाबा सहित कई लोगों की विशेष योगदान रहा। उक्त जानकारी शाहरुख शेख द्वारा दी गई।