
कांटाफोड़ जितु सिंगी -जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले मैं हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या को लेकर पूरे देश में शोक एवं आक्रोश का माहौल है आतंकियों ने वाईसरन घाटी में पहचान पूछ कर पर्यटकों को निशाना बनाया जिससे कई निर्दोष लोग की जाने गई इस हृदय विदारक घटना के विरोध में और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जहां पूरे देश में भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है वहीं नगर के गांधी चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा मे श्रद्धांजलि दी गई तथा मांग की गई की आंतकियो को सख्त से सख्त सजा मिले ताकि आने वाले समय मे ऐसी घटना की पुनरावृति ना हो। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे कांग्रेस नेता राजेश होलानी उद्योगपपति नटवर बियाणी नगर परिषद अध्यक्ष कैलाश अमोदिया गुरू सिंध सभा अध्यक्ष दलजीत सिंह भाटिया राजाराम यादव श्रीनिवास तिवारी सुशील पसारी मुकेश राठौर ब्रजमोहन तिवारी राजेंद्र मालवीया कमलेश उपाध्याय ओमप्रकाश परमार सुनील राठौर राज टुटेजा सहित बडी संख्या मे नागरिक उपस्थित रहे।