
अजय बचले की रिपोर्ट
आमला। बैशाख कृष्ण पक्ष द्वादशी को समस्त युवा सैन (नाई) समाज के तत्वाधान में वार्ड क्रमांक 03 में स्थित संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की 725 जयंती बड़े धूमधाम और हर्षउल्लास के साथ मनाई गई, जिसमें सर्वप्रथम श्री सेन जी महाराज का पूजन करके माल्यार्पण किया गया, ततपश्चात् सभी सेन बन्धुओ को प्रसाद वितरण किया गया वहीं पहलगाम मे आतंकी घटना में मारे गए लोगो के लिये मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की। इस आयोजन में मुख्य रूप से सेन समाज के टेनी चौहान, ऋषि चौहान, गोकुल चौहान, राजेश सूरे, मनोज सोनपुरे, भींखु सराठे, किशोरी बघेले, विजय मनासे, मुकेश खवादे, कपिल उसरेठे, तुलाराम चौहान, पवन सोलंकी, मिथुन सूरे, संतोष मालवीय आदि सामाजिक बंधु प्रमुख रूप से उपस्थित थे.