
अजय बचले की रिपोर्ट
आमला। शासकीय माध्यमिक शाला बोड़ी में आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं को शिक्षकों एवं जन समुदाय के सहयोग से खंडारा जन शिक्षक रवि कुमार अतुलकर, जगदीश प्रसाद बिसोने की गरिमामय उपस्थिति में शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती किसनी सोनारे, ग्राम पंचायत बघवाड की पंच श्रीमती रत्नी अखंडे समाजसेवी राजू अखंडे के कर कमलो से टी-शर्ट लोवर का वितरण किया गया नवीन ड्रेस प्राप्त कर छात्राएँ अति प्रशन्न हुई और अपने गुरुजनों और अतिथियों कोटि कोटि धन्यावाद व्यक्त किया। शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती किसनी सोनारे
ने बताया बच्चे इतने खुश थे कि उन्होंने अपने हाथों से एक बुके बनाकर हम बहनों को दिया उनका बुके देखकर हमारा मन प्रसन्न हो गया कि हमें भी बहुत अच्छा लगा हम लोग भी इस पल को बयान नहीं कर सकते उस लम्हे को छोटी-छोटी चीजों में बच्चे खुशियां ढूंढते हैं एक हाथ नेक कार्य करे, स्कूल जाकर कुछ-कुछ सामान बांटकर देखिए,फिर दिखेगा की आपको कितनी खुशी मिलती है गरिमामयी कार्यक्रम का संचालन शाला प्रभारी गंगाराम घुड़ाले एवं आभार प्रदर्शन शिक्षिका श्रीमती रीना पवांर द्वारा किया गया।