
राजेश नाहर
खेतिया:- खेतिया नगर में संत शिरोमणी सेनजी महाराज की 725 वीं जयंती सेन समाज के मंगल भवन में हर्षोल्लास के साथ सेनजी महाराज की जयंती मनाई। खेतिया नगर के सेन समाज के वरिष्ठ पंडित गिरधर वारूडे, सेन समाज के अध्यक्ष भगवान रामभाऊ सिरसाठ, सेन समाज महिला अध्यक्षा रूपाली विनोद सोनवणे एवं समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संतसेनाजी महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। समाज बंधुओं ने समाज के कार्यक्रमों को लेकर परस्पर चर्चा कर समग्र समाज के विकास हेतु एकजुटता से कार्य करने का संकल्प करते हुए, कार्यक्रम में उपस्थित समाज बंधुओं एवं मातृशक्ति द्वारा जम्मू काश्मीर के पहलगाम में शहीद हुए लोगों को मोमबत्ती लगाकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात समाज समाज बंधुओ ने श्री संतसेना महाराज जी की आरती कर के प्रसादी का लाभ लिया।