
लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वी जयंती के उपलक्ष्य में
विशाल बाबा नामदेव
बाग -शासन के निर्देशानुसार सी.एम.राईज विद्यालय बाग में लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त दोनों प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध लेखन में बच्चों ने माता देवी अहिल्याबाई के जीवन , आदर्शों तथा उनके द्वारा किए गये लोककल्याण के कार्यों का वर्णन किया।साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता में देवी अहिल्याबाई के आकर्षक पोस्टर बनाकर उनकी लोकमाता एवं राजमाता की सुंदर छवि को अपने चित्रों में रेखांकित किया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य डी.एस.बघेल ने बच्चों के समक्ष लोकमाता देवी अहिल्याबाई के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके द्वारा किए गए जनहित कार्यों को याद किया। इस अवसर लक्ष्मीनारायण पंवार, राजेंद्र सिंह झाला,प्रतिभा उपाध्याय, दिव्या कोकने,राधा शर्मा,ममता अनारे, नीतू यादव, प्रताप सिंह सोलंकी,भाव सिंह मुजाल्दा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।