
खेतिया-खेड़ महाराष्ट्र दिवस आत्मनिरीक्षण का एक क्षण है, जो कृषि, उद्योग और शिक्षा में राज्य की प्रगति को प्रदर्शित करता है-महारास्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर महारास्ट्र के खेड़ स्थित कोचरा आश्रम शाला में ध्वजारोहण कर उपस्थित जन को सम्भोदित करते हुए समाजसेवी, पत्रकार संघ अध्यक्ष राजेश नाहर ने उक्त बात कही।श्री नाहर ने कहा कि महारास्ट्र दिवस विविधता के बीच सांस्कृतिक एकता पर जोर देते हुए भाषाई पहचान और क्षेत्रीय आकांक्षाओं की जीत का प्रतिनिधित्व करता है। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत और साहित्य, कला, संगीत और सामाजिक सुधार में इसके योगदान का सम्मान करने वाला यह दिन बेहद सार्थक है। महाराष्ट्र दिवस समग्रता और एकजुटता को बढ़ावा देता है,राष्ट्र निर्माण में मजदूरों के योगदान को समर्पित मजदूर दिवस पर सभी मेहनतकश मजदूरों को शुभकामनाएं दी।
महारास्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर मप्र की सीमा से लगे ग्राम खेड़ दिगर स्थित कोचरा आश्रम शाला में ध्वजारोहण कर विशेष आयोजन किये गए, ध्वजारोहण के साथ विद्यालय के परीक्षा परिणाम घोषित किये गए वही नए सत्र में प्रवेश हेतु पालक विद्यर्थियों को लेकर आये जिन्हें विद्यालय के स्टाफ़ ने प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण कराई,इस दौरान माध्यमिक विभाग के प्रधानाध्यापक सुनील अहिरराव, प्राथमिक विभाग की प्रधानाध्यपिका श्रीमती ज्योत्स्ना वलवी व विद्यालय परिवार,पालक गण, ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन व आभार शिक्षक डी के वसावे, ने किया।पश्चिम खानदेश भिल्ल सेवा संघठन द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय में ग्रामीण अंचल के बच्चे शिक्षा पा रहे है।