न्याय प्राप्ति का सरल,सुलभ साधन है नेशनल लोक अदालत- न्यायाधीश श्रीमती नीलम खटाना

राजेश नाहर
खेतिया,,,
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री महेन्द्र कुमार जैन की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में 10 मई 2025 को न्यायालय परिसर खेतिया पर आयोजित होने जा रही नेशनल लोक अदालत के संबंध में न्यायाधीश श्रीमती नीलम खटाना ने समस्त अधिवक्तागण ,बैंक ,नप व राजस्व व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन कर अनुरोध किया है कि पूर्व लोक अदालत की भांति 10 मई, को आयोजित हो रही नेशनल लोक अदालत में एनआई एक्ट, पारिवारिक, क्लेम, सिविल, आदि राजीनामा योग्य प्रकरणों में समझौते का प्रयास करे साथ ही प्रिलिटिगेशन प्रकरण जैसे विद्युत प्रकरण सम्पत्तिकर, जलकर आदि छुट के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पक्षकारों से लोक अदालत के लाभ बताने जैसे लोक अदालत में मामलों का निराकरण करने से समय की बचत होती है। कानूनी प्रकिया कम खर्चीली होती है विवाद आपसी वैमनस्यता से समाप्त होते है, लोक अदालत की प्रक्रिया तनाव मुक्त होती है लोक अदालत के लाभ के बारे बताकर अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराने का प्रयास करने की अपेक्षा की गई।
इस दौरान अधिवक्तागण,,नायब तहसीलदार पानसेमल व निवाली, पुलिस थाना खेतिया, पानसेमल व निवाली के थाना प्रभारी,,समस्त बैंक शाखा के प्रतिनिधि,नगर पंचायत खेतिया व पानसेमल के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

jtvbharat
Author: jtvbharat