राष्ट्रीय राजमार्ग खेतिया सेंधवा पर गिरा सुखा पेड़ दिनभर परिवहन होता रहा अवरुद्ध

राजेश नाहर
खेतिया ,,,
खेतिया सेंधवा राष्ट्रीय राजमार्ग 752 G पर श्रीकृष्ण गौशाला आश्रम के निकट एक पेड़ सुबह धराशाई हो गया है जिसके चलते सड़क लगभग पूरी रूप से अवरुद्ध हो गई है सड़क के किनारो से वाहनों का ट्रैफिक धीरे-धीरे चल रहा है। सड़क के किनारे बड़ा सा गड्ढा है जिसके चलते दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। खेतिया सेंधवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजरात व महाराष्ट्र से होकर मध्य प्रदेश की ओर जाने वाला परिवहन इसी मार्ग से होता है जिसके चलते हैं अनेक वाहन इस सड़क से गुजरते हैं ,पेड़ गिरने की सूचना देने पर हमारे प्रतिनिधि राजेश नाहर को राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन यंत्री डी के पंडित ने बताया कि शीघ्र ही इसको हटाकर यातायात सुगम करने के लिए व्यवस्था करवा रहा हूं।देर शाम समाचार लिखें जाने तक पेड़ सड़क से हटाया नही गया है।लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा सड़क से पेड़ को नही हटाये जाने से रात्रि में होनेवाले परिवहन को लेकर दिक्कत बनी रहेगी,रात्रि में बड़े लोडिंग वाहन इस मार्ग से गुजरते है,लोकनिर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा शाम तक भी पेड़ को सड़क से हटाया नही गया, एक तरफा यातायात भी रुक रुक कर हो रहा है,,लोकनिर्माण विभाग की लापरवाही हादसे को निमंत्रण दे रही,,,,,जिम्मेदार कौन???
खेतिया से राजेश नाहर

jtvbharat
Author: jtvbharat