
ओम जैन 9680663257
शंभूपुरा:- परिंदों का सरकारी कार्यलय तक पहुचना तो आम बात है, लेकिन अगर वो परिंदे बार बार वही पहुचे ओर भँवरे कि तरह मंडराते रहे तो दर्शको का संदेश बढ़ा देते है, लेकिन परिंदे अगर जबरन दबाव बनाने लगे तो बात कुछ अलग ही हो जाती है।
चित्तौड़गढ़ में अभी 3 कलम वाले परिंदों की कहानी बड़ी जोरो शोरों पर है, हर कोई उन परिंदों का नाम जानना चाहता है, ओर खुद वो कलेक्ट्री में खड़े होकर परिंदे बता रहे कि वो परिंदे हम ही है।
जानकारी में आया कि एक कलम वाली बाई के साथ दो अन्य परिंदे उड़ते उड़ते जिला मुख्यालय के परिवहन विभाग पहुंचे यहां वह एक बार नहीं अनेकों बार पहुंचे वहां पर रिश्वत की रोटी या रोटी के लिए रिश्वत क्या लेने पहुंचे यह तो जांच का तवा गर्म होगा तभी पता चल पाएगा।
बहरहाल चर्चा यह भी है की कलम वाली बाई के साथ दो अन्य परिंदे आखिर बार-बार परिवहन विभाग में क्यों मंडराते रहते हैं साथ ही जानकारी में यह भी आया कि उन्ही परिंदों द्वारा एक महिला अधिकारी का कोई वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए दाना चुगने का प्रयास किया हालांकि वहां भी सफलता नहीं मिली तो मुख्यालय के पास ही के एक गांव में कोर्ट में विचाराधीन केश को बिना वजह उछालकर अपनी झोली भरने का प्रयास किया, यह मामला बड़ा चर्चा में है इनमें से एक परिंदे ने पिछले कुछ ही समय में बड़ी अवैध सफलताएं हासिल की है जिस पर भी अब जांच से आफत कभी भी आ सकती है।
खेर अभी तीनों परिंदे शहर भर में काफी चर्चाओं में है और अब यह परिंदे अपने ही बनाए जाल में धीरे-धीरे उलझते जा रहे हैं, अब देखना यह है की यह खुद झाल काटकर बाहर निकलते हैं या कोई अन्य इनको इस जाल से बाहर निकालेगा या फिर इस जाल में ऐसे ही फंस जाएंगे यह तो आने वाला समय ही बताएगा।