आदर्श विद्यालय के आदर्श को तार-तार करती प्राचार्य ओर शिक्षिका

बच्चों को पुरानी किताबें देने का बना रही थी दबाव।

निलंबन नहीं बर्खास्त करे तो कोई तमाशा करने की हिम्मत न करे

कल्पेश सोनी “राजू”
9977226352

खरगोन:-विद्यालय वह स्थान है जहां बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते है ।ओर यदि उसी शिक्षा के मंदिर में बच्चों का भविष्य संवारने वाले शिक्षक ही गवारों जैसा कृत्य करें तो उसे क्या कहा जाए ।
ऐसा ही शर्मनाक वाकया हुआ है जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर की दूरी पर मेनगांव में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में जहाँ विद्यालय की प्राचार्या ओर लाइब्रेरियन सड़क छाप गुंडों की तरह एक दूसरे से भीड़ गयी।जिसका वीडियो वहाँ खड़े किसी व्यक्ति ने बना लिया ।वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे प्राचार्या प्रवीन दहिया ओर लाइब्रेरियन मधुरानी के बीच बहस होती दिख रही है ओर दोनों एक दूसरे का वीडियो भी बना रहे है फिर अचानक प्राचार्या ने लाइब्रेरियन को थप्पड़ जड़ दिया ,उसके हाथ से मोबाइल छीन कर जमीन पर दे मारा ओर फिर दोनों एक दूसरे को धक्का देते ,बाल खींचते,आपस मे उठापटक करती गुत्थमगुत्था होती ओर थप्पड़ मांरती दिख रही है।आसपास से कुछ आवाजें भी आ रही है कुछ लोग भी मौजूद थे उन्होंने छुड़ाने की कोशिश की लेकिन दोनों मैडम इतने जोश में थी कि किसी की बात नहीं सुनते मारती मार खाती रही।
मिली जानकारी अनुसार उठापटक के बाद दोनों ने मेनगांव थाने पहुंच कर एक दूसरे के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया ओर जिला चिकित्सालय पहुंच कर प्राचार्या प्रवीन दहिया आई. सी .यू .तो लाइब्रेरियन मधुरानी वार्ड में भर्ती हो गयी ।मामले की सूचना मिलते ही सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य स्कूल पहुंचे और अस्पताल भी गए ।कलेक्टर भव्या मित्तल के आदेश पर घटना की जांच शुरू की गई है ।कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से दोनों को हटाने के आदेश जारी किए है ।
उल्लेखनीय है कि एकलव्य आदर्श विद्यालय का संचालन दिल्ली से होता है ।इसके संचालन के लिए सालाना करीब 5 करोड़ की राशि बच्चों की पढ़ाई, आवास व अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च की जाती है।

पुरानी पुस्तकें वितरण करने का बना रही थी दबाव
लाइब्रेरियन मधुरानी ने प्राचार्या पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो बच्चो को पुरानी पुस्तकें वितरण करने को दे रही थी जो पुराने एडिशन की है, सिलेबस बदल चुका है और नियमानुसार बच्चों को नई किताबें दी जाना चाहिए जिसके लिए हर वर्ष अलग से राशि आती है ,पर वह नही दी जाती ।मैने मेंशन कर दिया था कि किताबे पुरानी है, जिसके कारण प्रिंसिपल प्रवीन दहिया ने विवाद किया ओर मेरे साथ मारपीट की ।

फिलहाल कलेक्टर के आदेश पर जांच कर जांच रिपोर्ट दिल्ली भेजी जाएगी जिससे प्राचार्या ओर लाइब्रेरियन के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते इनको निलंबित करने की बजाय इनकी सेवा समाप्त की जाना चाहिए ताकि औरों को सबक मिले ओर शिक्षा की बदनामी न हो।

jtvbharat
Author: jtvbharat