
झाबुआ।संजय जैन-ब्यूरो। राजेंद्र जयंत जैन पाठशाला प्रतिववर्ष नुसार गत 1 मई 2025 से स्थानीय 52 जिनालय मंदिर में प्रारंभ हुई। इसमें लगभग 40 से 45 बच्चे जैन धार्मिक ज्ञान प्राप्त करने हेतु उपस्थित हो रहे है। यह पाठशाला विगत 20 वर्षों से प्रतिवर्ष बच्चों को ग्रीष्म अवकाश में पुण्य सम्राट आचार्य देव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरिश्वरजी महाराज साहब के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से सतत संचालित की जा रही है। जिसका संचालन सुश्रावक संजय मेहता, श्राविका कविता मेहता तथा रमेश छाजेड द्वारा किया जा रहा है। बच्चों को धार्मिक ज्ञान प्रदान किया जा रहा है। इन्होंने किया निवेदन… संघ के सदस्य मनोहर भंडारी, निर्मल मेहता, सोहनलाल कोठारी, अशोक कटारिया,डॉ. यशवंत भंडारी, रतनलाल जी दयड,राकेश मेहता, मुकेश लोढ़ा, रिंकू रुनवाल, अनिल रुनवाल, अंतिम जैन,डॉ. प्रदीप संघवी और वरिष्ठ पत्रकार संजय जगावत ने समाज के सदस्य गणों को सभी बालक -बालिकाओं को उक्त पाठशाला में नियमित रूप से धार्मिक ज्ञान अर्जन हेतु भेजने के लिए करबद्ध निवेदन किया है।