छात्रा कृष्णा परिहार ने हासिल किया प्रथम स्थान

परिजनों सहित इष्ट मित्रों ने कृष्णा बधाईयां दी

विशाल बाबा नामदेव

बाग:- पढ़ाई के लिए बड़वानी जा जा कर अपनी काबिलियत से नगरी कि होनहार छात्रा कृष्णा पिता शिव शंकर परिहार ने कक्षा 12वीं कामर्श विषय से दर्शाना वैष्णवी एनिमेंट मे अध्यन कर 500 में से 385 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत से सफलता का डंका बजाते हुए 77 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कृष्णा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय की पढ़ाई व अनुशासन के साथ ही अपने विद्यालय के गुरुजनों एवं माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है। कृष्णा ने बताया कि वह चौथी कक्षा से ही उसने अपना लक्ष्य बना लिया है कि उसे अकाउंटेंट बनना है। उसी के हिसाब से वहां अपनी पढ़ाई इमानदारी से और कड़ी मेहनत से करती आई है। कृष्णा कहा की शिक्षा लगन से करने से ही हासिल होती हे ओर इसमे कभी यह नहीं सोचना चाहिए की आज हमें सफलता नहीं मीली मगर उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए तभी आप अपनी लक्ष की बुलंदियों पर पहुंचोगे । छात्रा की इस उपलब्धि पर बड़वानी स्कूल के संचालक सहित समस्त शिक्षकगण व परिवार जनो ने बधाई व शुभकामनाए प्रेषित करते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
फोटो संलग्न: –

jtvbharat
Author: jtvbharat