तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग एक्टिव – बुरहानपुर में ग्रामीणों को सत‌‌‌र्क किया जा रहा है, जंगल में अकेले न जाने की हिदायत

ब्यूरो सतीश वाघ

बुरहानपुर – धूलकोट क्षेत्र में तीन दिन पहले एक युवक पर तेंदुए के हमले की घटना के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गस्त कर रही है धूलकोट – असीरगढ़ रेंजर तरुण अनीया के अनुसार, वन विभाग की टीम प्रतिदिन क्षेत्र का दौरा कर रही है। हालांकि अभी तक तेंदुआ दोबारा नहीं दिखा है लेकिन बुधवार रात असीरगढ़ क्षेत्र में एक तेंदुओं को देखा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
इसी बीच नेपानगर के वार्ड नंबर 12 में बुधवार रात एक अज्ञात वन्य प्राणी ने बछड़े को शिकार बनाया है वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है, लेकिन अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि किस वन्य प्राणी ने हमला किया है रेंजर अनिया ने बताया कि क्षेत्र में वन्य प्राणियों का आना-जाना सामान्य बात है वन विभाग ग्रामीणों को सतर्क कर रहा है विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं को अकेले जंगल में न जाने की सलाह दी जा रही है

jtvbharat
Author: jtvbharat