मजदूर बनकर बडऩगर आए लाखो की लोहे की रॉड से भरा ट्रक लेकर रफूचक्कर

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह से 29 लाख का सामान जब्त

मप्र-छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु के पांच आरोपी गिरफ्त में
संजय आचार्य
बडऩगर :- बड़नगर से दो दिन पहले एक बड़ी वारदात को अंतर्राज्यीय चोर गिरोह ने 29 लाख रुपए का लोहे की रॉड से भरा ट्रक को चोरी कर लिया।चोरी की घटना का पता चलने के बाद उज्जैन पुलिस ने छत्तीसगढ़, मप्र और तमिलनाडु के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया है।
पूरा मामला यह है
7 मई को फरियादी राजेश बारोड, निवासी बडऩगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके प्लाट में खड़े ट्रक में 18 फीट लंबी लोहे की रॉड रखी थी। सुबह उठकर देखा तो ट्रक गायब था। ट्रक और उसमें रखे लोहे की कीमत करीब 29 लाख रुपए थी। बड़ी चोरी की घटना को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ट्रक और लोहे की रॉड जब्त

थाना बडऩगर पुलिस ने साइबर सेल उज्जैन, भोपाल और होशंगाबाद पुलिस की मदद से चोरों की लोकेशन लेकर अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह के 5 आरोपियों सदस्य अजय पिता धर्मराज पंवार (25) कुंवरसिंह उर्फ अखिलेश पिला कलम सिंह (22), रतन सिंह उर्फ बबलू पिता कलम सिंह (24), टी. श्रीनिवासन पिता थंगराज (44), नीरज कुमार पिता शेर सिंह कोरचे (21) को गिरफ्तार कर 29 लाख रुपए मूल्य का ट्रक और लोहे की रॉड जब्त की है।

एएसपी मयूर खंडेलवाल ने बताया वारदात के बाद फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया है। बदमाश अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े हैं और मजदूरी के बहाने बडऩगर आए थे। गिरोह का सरगना अजय पवार है। पांचों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

jtvbharat
Author: jtvbharat