सांसद जोशी ने सामरी पंचायत की सबसे वृद्ध 106 वर्षीय खेमी बाई का सम्मान कर आशीर्वाद लिया।

शंभूपुरा।ओम जैन शंभूपुरा।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद सीपी जोशी सावा मण्डल प्रवास पर रहे इस दौरान वो सामरी पंचायत के गांव बड़ का अमरना पहुँचे।
जितेंद्र पप्पू शर्मा ने बताया कि सांसद जोशी के बड़ का अमरना पहुचने पर जहाँ पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया वही ग्राम पंचायत की सबसे बुजुर्ग सरपंच प्रतिनिधि कूका लाल डांगी की माता 106 वर्षीय खेमी बाई डांगी का सम्मान कर आशीर्वाद लिया, ओर उनके अच्छे स्वास्थ्य कि कामना की।
इस दौरान सांसद जोशी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, प्रधान प्रतिनिधि रणजीत सिंह भाटी, हर्षवर्धन सिंह रुद, रघु शर्मा, कूका लाल डांगी, कमलेश पुरोहित, हरिसिंह जाट, दिनेश शर्मा शंभूपुरा, राजू, घनश्याम डांगी आदि मौजूद रहें।

jtvbharat
Author: jtvbharat