बाग नगर के भू हीन लोगों जल्द मिलेगी भूमि की सौगात

जनसेवा के लिए जुटे वकार गोल्डी

ब्यूरो
बाग:-धार जिले का जनपद मुख्यालय के जनपद क्षेत्र क्रमांक 14 में ग्राम पंचायत बाग में निवासरत परिवार जिनके पास भूमि नहीं उसके लिए युवानेता ने शासन व प्रशासन से लगाई गुहार।

बाग जनपद ने पूर्व में रहे कलेक्टर आलोक सिंह को आवेदन सौंपा गया था। उसके बाद हितग्राहियों ने लगभग 325 आवेदन पट्टे के लिए आर टी योजना में ऑनलाइन किए थे। जिसमें तत्कालीन पटवारी पवन पाटीदार और पंचायत की टीम ने घर घर जाकर जांच कर लगभग 141 परीवारो की पात्र सूची बनाई थी। जनसेवक, युवा कांग्रेस नेता वकार खान गोल्डी ने पटवारी इंद्रजीत चौहान के साथ शासकीय भूमि सर्वे क्रमांक 97/2 का मुआयना किया गया। बुधवार को कुक्षी राजस्व अधिकारी,आईईएस विशाल धाकड़ के एस डी एम कार्यालय पहुंचकर चर्चा कि गई । अनुविभागीय क्षैत्र अन्तर्गत बाग कि वो भुमि को आबादी क्षेत्र घोषित करने के लिए आवेदन पत्र सौंपा गया ।पत्र मे 300 परिवार को पट्टे देने की लिखि गई है। कांग्रेस नेता वकार गोल्डी ने चर्चा मे बता कि अगर 300 लोगों के लिए एक ही स्थान पर भूमि मिल जाती है । तो उसे कालोनी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा ।जिसमें मूलभुत सुविधाओं जैसे कि पानी सड़क बिजली की व्यवस्था करना भी आसान होगा। अनुविभागीय अधिकारी विशाल धाकड़ ने जल्द मौका मुआयना कर धार जिला कलेक्टर को अवगत कर आबादी घोषित करने की बात का आश्वासन दिया । इसी बिच बाघनी नदी पर घाट निमार्ण को लेकर भी चर्चा भी की गई ज्ञात रहे कि धार कलेक्टर प्रियंक मिश्र को जनपद अध्यक्ष एवं सदस्यों ने घाट निर्माण के लिए आवेदन देकर अवगत करवाया था । जिसके बाद तत्काल में मौकों का मुआयना कराया और आंकलन बनाने के लिए विभाग को आदेशित किया था।जिसके बाद सी ई ओ बाग ने बताया कि लगभग 1.65 करोड़ का अनुमान लगाया गया है। जिला कलेक्टर इस कार्य को लेकर उत्सुक हे राजस्व अधिकारी विशाल धाकड़ ने जिलाधीश से बात कर जल्द से जल्द घाट निर्माण कराने की बात भी कही जो बाग नगर के लिए बड़ी सौगात होगी देखना ये हे की ये प्रशासन द्वारा दो बड़ी सौगात कब तक पूरा होगी।

jtvbharat
Author: jtvbharat