– मंदसोर थाना नई आबादी द्वारा 01 आरोपी तस्कर से ट्रक मे कुल 646 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त

शाहिद अजमेरी
मंदसौर:- अभिषेक आनंद पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशे का कारोबार करने वाले सौदागरों एवं मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के निर्देशन मे थाना प्रभारी नई आबादी वरुण तिवारी के कुशल नेतृत्व में थाना नई आबादी द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करते आरोपी तस्करों से अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा एवं अफीम बरामद करने में मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना नई आबादी की टीम के द्वारा दिनांक 15.05.2025 को आरोपी दुर्गा राम पिता बीरमाराम जाट उम्र 50 साल निवासी थाकणो कि ढाणी अकदडा थाना बायतु जिला बालोत्रा राजस्थान के कब्जे वाले एक 12 चक्का ट्रक आरजे 04 जीसी 8155 से नालछामाता फंटा के पास हाईवे रोड मंदसौर पर मुखबिर सुचना पर सोयाबीन की बडी के कट्टो के नीचे छुपा रखे 32 खाकी रंग के प्लास्टिक के कट्टो मे भरा अवैध मादक पदार्थ डोडा कुल 646 किलो 400 ग्राम जप्त की जाकर एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी दुर्गाराम जाट व फरार आरोपी गोविन्दसिंह के विरुद्द धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट व ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट लगी होने से धारा 341(2) बीएनएस के तहत कायम कर अनुसंधान में लिया गया है आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबध मे पुछताछ की जा रही है।

थाना नई आबादी गिरफ्तार आरोपी का नाम
1. दुर्गा राम पिता बीरमाराम जाट उम्र 5 साल निवासी थाकणो कि ढाणी अकदडा थाना बायतु जिला बालोत्रा राजस्थान

थाना नई आबादी जप्त मशरूका –
01. 32 खाकी रंग के प्लास्टिक के कट्टो मे भरा अवैध मादक पदार्थ डोडा कुल 646 किलो 400 ग्राम किमती 20,00,000 रुपये
02. एक टाटा ट्रक 12 चक्का आरजे 04 जीसी 8155 किमती 40,00,000 रुपये,
03. सोया बडी के कट्टे किमती 1,00,000 रुपये ।
पुलिस टीम थाना नई आबादी:- उक्त कार्यवाही में थाना ऩई आबादी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

jtvbharat
Author: jtvbharat