एन.सी.सी ग्रुप हेड क्वार्टर्स में एडवोकेट तनुज दीक्षित आई.सी.सी सदस्य बनें

धवन माहेश्वरी
इंदौर:- “राष्ट्रिय कैडेट कोर” (एन.सी.सी) समूह मुख्यालय, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ द्वारा सुप्रिम कोर्ट के अधिवक्ता तनुज दीक्षित को इंटरनल कंप्लेंट्स कमिटी (आई.सी­.सी) का सदस्य नियुक्त 3 किया गया है! यह महिलाओं के कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण एवं लैंगिक उत्पीड़न के परिवादों के निवारण तथा प्रतितोषण और उससे संबंधित या उसके आनुषंगिक विषयों से सम्बन्धित समस्त शिकाय­तों को एडवोकेट तनुज दीक्षित इन्वेस्टिगेट करेंगे, एन.सी.सी ग्रुप हेड क्वार्टर्स म.प्र. एवं छ.ग. के डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल गौरव दीक्षित ने बताया की तनुज दीक्षित, प्र­थम अधिवक्ता है जिन्हें समूह मुख्यालय में एन.सी.सी की आंतरिक शिकायत समिति में स्वतंत्र सदस्य के रुप में तीसरी बार नियुक्त किया गया है, इस समय एनसीसी समूह मुख्यालय में १० बटालियन मौजूद है! डिप्टी ग्रुप कमांडर कर्नल गौरव दीक्षित ने अधिवक्ता तनुज दीक्षित के नए दायित्व को सौंपते हुए उज्जवल भवि­ष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करी है! इस अवसर पर ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल आनंद भी मौजूद रहें.

jtvbharat
Author: jtvbharat