दो दिवसीय निःशुल्क योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन 19 एवं 20 मई को गांधीसागर में

भानपुरा: पतंजलि योग समिति गांधीसागर के तत्वावधान में दो दिवसीय निःशुल्क योग एवं ध्यान शिविर का आयोजन 19 एवं 20 मई को किया जा रहा है। यह शिविर मनोरंजन केन्द्र, गांधीसागर नम्बर 03 पर प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का संचालन पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से पधारे योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज के शिष्य तथा पतंजलि युवा भारत के केन्द्रीय प्रभारी स्वामी आदित्य देव जी महाराज के सान्निध्य में होगा।
योग शिक्षक एवं मंदसौर जिला प्रभारी मनीष परिहार ने बताया कि यह गांधीसागर के लिए सौभाग्य की बात है कि पूर्व में भी हरिद्वार से साध्वी आदिति दीदी एवं स्वामी परमार्थ देव जैसे दिव्य योग साधकों ने यहां शिविरों का संचालन किया है। अब स्वामी आदित्य देव जी के आगमन से पुनः क्षेत्रवासियों को योग एवं ध्यान का अमूल्य लाभ प्राप्त होगा।

jtvbharat
Author: jtvbharat